InternationalNational

ऑस्ट्रेलिया में बोले पीएम मोदी, भारत के पास सामर्थ्य की कमी नहीं है

सिडनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आस्ट्रेलिया के सिडनी में करीब 20 हजार भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जब 2014 में आया था, तब आपसे एक वादा किया था कि आपको फिर भारत के किसी प्रधानमंत्री का 28 साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आज सिडनी के इस एरीना में, मैं फिर हाजिर हूं और मैं अकेला नहीं आया हूं। प्रधानमंत्री अल्बनीज भी मेरे साथ आए हैं। सिडनी में सामुदायिक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब कहा जाता था कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध को 3C (कॉमनवेल्थ, क्रिकेट, करी) पर आधारित है। उसके बाद कहा गया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया का संबंध 3D (डेमोक्रेसी, डायसपोरा, दोस्ती) पर आधारित है।

कुछ लोगों ने ये भी कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया का संबंध 3E (एनर्जी, इकोनॉमी, एजुकेशन) पर आधारित है। अलग-अलग काल में ये बात संभवत: सही भी रही है। मगर भारत-ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक संबंधों का विस्तार इससे कहीं ज्यादा बड़ा है। इन संबंधों का आधार आपसी विश्वास और आपसी सम्मान है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुझे ये जानकर अच्छा लगा कि आप सब ने भी आजादी का अमृत महोत्सव भी बड़े धूमधाम से मनाया है। हमारे किक्रेट के रिश्ते को 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। किक्रेट की फील्ड पर मुकाबला जितना रोचक होता है उतनी ही गहरी हमारी ऑफ द फील्ड दोस्ती है।

पीएम मोदी ने कहा-भारत के पास सामर्थ्य की कमी नहीं है। भारत के पास संसाधनों की भी कमी नहीं है। आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे युवा टैलेंट की फैक्ट्री भारत में है। भारतीयों को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज उनके साथ मौजूद रहे। पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने सिडनी सामुदायिक कार्यक्रम में द लिटिल इंडिया गेटवे की आधारशिला रखी। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने सिडनी में सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को बॉस बताया। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा, ”आखिरी बार मैंने इस मंच पर ब्रूस स्प्रिंगस्टीन देखा था और उनका स्वागत पीएम मोदी की तरह नहीं किया गया था, जो सम्मान उनको मिला है। प्रधानमंत्री मोदी बॉस हैं।”

भारतीयों को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज उनके साथ मौजूद रहे।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH