NationalTop NewsUttar Pradesh

निस्वार्थ त्यागी व संत हैं मोदी-योगी: रविकिशन

लखनऊ। बीजेपी सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी ने 9 साल के असंभव को संभव कर दिखाया है। दो स्वदेशी कोविड वैक्सीन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। 2014 से पहले भारत क्या था, और आज क्या है यह पूरी दुनिया जान रही है। देश मे पीएम मोदी और यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास और जनकल्याण का कीर्तिमान स्थापित किया है। निस्वार्थ त्यागी, संत हैं मोदी-योगी। उनमें जनहित में दृढ़ निर्णय लेने की क्षमता है।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला जबकि संचालन कार्यक्रम संयोजक शशिकांत सिंह व आभार ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी नीलम सोनकर ने किया। इस अवसर पर महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिन्हा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडेय, पूर्व महापौर सीताराम जयसवाल, अंजू चौधरी, सत्या पांडेय, राधेश्याम श्रीवास्तव, पुष्पदंत जैन, चिरंजीव चौरसिया, रमेश सिंह, विश्वजितांशु सिंह आशु, राकेश सिंह पहलवान, इंद्रमणि उपाध्याय, ओमप्रकाश शर्मा, रणविजय शाही, अच्युतानंद शाही, देवेश श्रीवास्तव, बृजेश मणि मिश्रचन्दन आर्या समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH