BusinessScience & Tech.

हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, 61 फीसदी तक घटे दाम

नई दिल्ली। विमानन कंपनियों के खिलाफ सरकार एक्शन मोड़ में आ गई है. क्योंकि सभी कंपनियों ने गो-फर्स्ट एयरलाइन बंद होने के बाद किराए में तीन फीसदी तक इजाफा कर दिया था. जिससे यात्रियों की जमकर जेब काटी जा रही थी. सरकार के दखल के बाद अब कंपनियों ने किराए में 14 प्रतिशत से लेकर 61 फीसदी तक दाम घटाएं हैं. यानि कुछ कंपनीज ने तो पहले से भी कुछ दाम कर कर दिये हैं. किराए में कटौती दिल्ली से चलने वाली फ्लाइट्स में की गई है.

आपको बता दें कि हाल ही में एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि एयरलाइंस कंपनियों को मनमानी नहीं करनी चाहिए. यात्रियों से उचित किराया ही लेना चाहिए. सरकार की निगरानी में सभी कंपनियों के बढ़ाए हुए किराये हैं. मंत्री की फटकार के बाद अब सभी एयरलाइन कंपनियों ने किराए में कटौती की है. आपको बता दें कि सरकार ने सभी एयरलाइनों से किराए में बढ़ोतरी को रोकने और उचिर हवाई किराए के लिए नया मैकेनिज्म तैयार करने को कहा है. जिसके बाद कंपनियों ने किराये में कटौती की है…

तीन गुना तक बढ़ गया था किराया
दरअसल, 3 मई को गो फर्स्ट फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई थी. दिवालिया होने के बाद गो फर्स्ट ने अपनी सभी फ्लाइट्स को रोक दिया था. जिसके बाद अन्य कंपनीज ने अपने-अपने किराये में 2 से 3 फीसदी तक इजाफा कर लिया. जिसका सीधा असर यात्रियों की जेबों पर पड़ने लगा. कुछ लोगों ने तो फ्लाइट्स से जाने की एवज में ट्रेन से जाना शुरू कर दिया. जिसके बाद सरकार एक्शन में आई और एयरलाइनों को हिदायत दी कि उचित किराया नहीं वसूला तो कार्रवाई की जाएगी. जिसके बाद सभी एयरलाइन्स ने अपने-अपने किराए में कटौती की है.

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH