EntertainmentRegional

नाबालिग से रेप के आरोप में भोजपुरी सिंगर गुरुग्राम से गिरफ्तार

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने नाबालिग लड़की का बलात्कार करने और पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में एक भोजपुरी सिंगर को गिरफ्तार किया है। सिंगर का नाम बाबुल बिहारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार का रहने वाला 21 वर्षीय अभिषेक, जो भोजपुरी गायक बाबुल बिहारी के नाम से फेमस है 2 साल पहले गुरुग्राम के राजीव नगर इलाके में रहता था। इस दौरान उसने पास में रहने वाली 13 साल की नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ दोस्ती कर ली। कुछ दिनों बाद आरोपी युवक नाबालिग को अपने साथ होटल ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी ने नाबालिग की आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच लीं। इस घटना के बाद पीड़िता ने आरोपी से दूरी बना ली और किसी को भी इस बारे में कुछ भी नहीं बताया।

कुछ दिनों पहले आरोपी ने नाबालिग लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर वायरल कर दी, इन तस्वीरों को देखने के बाद पीड़िता से उसके परिवारवालों ने पूछताछ की और घटना का खुलासा हुआ। पीड़िता के परिजनों के शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH