Entertainment

इटली में छुट्टियां मना रही शिल्पा शेट्टी के घर में हुई चोरी, बेशकीमती सामान पर चोरों ने हाथ साफ किया

मुंबई। इटली में छुट्टियां मना रहीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर से चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि चोरी जुहू स्थित घर पर हुई थी। अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ्ते अभिनेत्री के जुहू स्थित घर से कुछ बेशकीमती सामान कथित तौर पर चोरी हो गया था।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर जुहू पुलिस थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। अधिकारी ने कहा कि जांच दल ने इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली शिल्पा शेट्टी ने एक दिन पहले ही एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को बताया था कि वो इटली में वेकेशन मना रही हैं। उन्होंने स्विमसूट पहने एक फोटो जारी किया था, जिसमें वो काफी ग्लैमरस दिख रहीं थी।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH