Uttar Pradesh

बदायूं: मामा निकला मासूम का हत्यारा, कुकर्म में नाकाम रहने दिया था वारदात को अंजाम

बदायूं। यूपी के बदायूं में मासूम आहिल का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका सगा मामा था। बच्चे के साथ कुकर्म में नाकाम रहने पर उसने उसकी गला दबाकर ह्त्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोर्ट में पेश करने से पहले आरोपी को पुलिस ने एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के सामने पेश किया। एसएसपी ने बताया कि 24 जून को उझानी कोतवाली इलाके में बाईपास पर मक्के के खेत में आठ साल के मासूम का शव मिला था। उसके कपड़े पास में पड़े थे। शव की शिनाख्त कुछ देर बाद सरवर कुरैशी निवासी काशीराम कालोनी के बेटे आहिल के रूप में हुई।

परिजनों ने बताया कि आहिल 23 जून की शाम से लापता था। वहीं किसी से रंजिश की बात से परिजनों ने इंकार कर दिया। नतीजतन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व लाश छिपाने का मुकदमा कायम कर तफ्तीश शुरू कर दी। एसएसपी ने तफ्तीश में सर्विलांस सेल को भी जुटा दिया।

टीम ने घटनास्थल के आसपास इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता लगा कि आहिल को एक शख्स अपने साथ ले जा रहा है। हालांकि उस शख्स का चेहरा स्पष्ट नहीं हो सका। बाद में उन वीडियो को साफ किया गया तो कद काठी के आधार पर पुलिस ने उसके मामा समीर उर्फ लल्ला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वो टूट गया और गुनाह कबूल लिया।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH