Entertainment

धमाल मचा रहा ‘गदर 2’ का ’उड़ जा काले कावां’ गाना, एक दिन में मिले 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज

मुंबई। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टाटर फिल्म ग़दर 2 का गाना गुरुवार को रिलीज कर दिया है। इस गाने में उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है। रिलीज के एक दिन के अंदर ही इस गाने को 14 मिलीं से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर ऐलान किया कि फिल्म ‘गदर 2’ का पहला गाना ‘उड़ जा काले कावा’ रिलीज हो गया है। गाने में सनी देओल और अमीशा पटेल की खूबसूरत जोड़ी देखने को मिल रही है, जो फैंस का दिल जीत रही है। दोनों ही आंखों ही आखों में बातें कर रहे हैं। यही नहीं दोनों पुराने लंहे याद करते देखे जा सकते हैं। दोनों की जोड़ी ‘गदर’ की तरह ही रिफ्रेशिंग लग रही है और दोनों का अंदाज दिल जीतने वाला है। वैसे ये गाना पुराने वाले ‘उड़ जा काले कावा’ का रीमेक है।

सनी देओल और जी म्यूजिक कंपनी ने गाने का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘फिर से होगी प्यार की बरसात, उड़ जा काले कावा की धुन के साथ! गाना आ गया है, अभी ट्यून करें। इस स्वतंत्रता दिवस गदर 2 आ रही है बड़े पर्दे पर आग लगाने।’ बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH