पटना। लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिहार में सियासी गर्मी काफी बढ़ गई है। बीजेपी लोकसभा चुनाव को देखते हुए छोटी छोटी पार्टियों को अपने पाले में करने के लिए एंडी चोटी का जोर लगा रही है। आपको बता दें कि दिल्ली में 18 जुलाई को एनडीए की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए एनडीए के नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय लोक जनता जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस को फोन कर इस अहम बैठक में शामिल होने का न्योता दिया है। इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहराज्यमंत्री नित्यानंद राय ने आज पशुपति पारस से मुलाकात की है।
मुलाकात में नित्यानंद राय ने पशुपति पारस से अपने भतीजे चिराग पासवान से समझौता कराने की पुरजोर कोशिश की लेकिन पशुपति पारस समझौता करने के मूड में नहीं हैं। पशुपति पारस का कहना है की एनडीए में अगर चिराग आते हैं तो हम उनका विरोध नहीं करेंगे लेकिन हमसे कोई कहे कि उनका स्वागत करो तो हम उनका स्वागत भी नहीं करेंगे।




