Top NewsUttar Pradesh

प्रतापगढ़: मुहर्रम के जुलूस में भिड़े दो गुट, तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ में शुक्रवार देर रात भारी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच निकाले जा रहे मुहर्रम के जुलूस में दो ताजियादार आपस में भिड़ गए। इस दौरान पुलिस पर भी पथराव हुआ। देखते ही देखते दोनों ओर से लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया।

घटनास्‍थल पर तनाव को देखते हुए पीएसी को तैनात हुआ। वहां मौके पर माहौल शांत कराने गई पुलिस पर भी पथराव हुआ। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार शीतलागंज दिलीपपुर में शुक्रवार आधी रात कके बाद अंसारी बस्ती एवं राइन बस्ती के दो ताजियादार अपने-अपने ताजिया की बनावट को लेकर आपस में भिड़ गए।

देखते ही देखते दोनों ओर से लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही दिलीपपुर थाने और बेलखरनाथ धाम पर तैनात पीएसी मौके पर पहुंची। ताजियादारों ने पुलिस फोर्स पर भी पत्थर चलाए।

इसके बाद आसपास थाने की पुलिस फोर्स पहुंच गई और लाठी भांजकर उन्हें खदेड़ दिया, भोर में जाकर स्थिति नियंत्रण में आई। एहतियात के तौर पर शीतलागंज चौराहे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH