Entertainment

एल्विश यादव बने बिग बॉस ओटीटी के विजेता, दूसरे नंबर पर रहे फुकरा इंसान

मुंबई। 26 साल के एल्विश यादव ने सभी कंटेस्टेंट को मात देकर बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने बिग बॉस की ट्रॉफी को जीता है। इसके विनर की दावेदारी में फुकरा इंसान भी थे,लेकिन एल्विश की पॉपुलैरिटी के आगे वो भी फीके पड़ गए।

बिग बॉस ओटीटी 2’ में सबसे पहले पुनीत सुपरस्टार सबसे पहले एक ही घंटे में बाहर हो गए थे। बिग बॉस ओटीटी 2′ में एल्विश यादव ने बाकी 4 घरवालों को कांटे की टक्कर दी. घर में लाख कहासुनी के बावजूद एल्विश यादव ही इस शो के असली विनर बन गए हैं। एल्विश ने यह शो जीतकर धूम मचा दी है।

सलमान खान ने एक-एक करके सभी फाइनिलिस्ट्स से बात की। सलमान ने एल्विश यादव के गेम की जमकर तारीफ की। सलमान ने  कहा कि एल्विश यादव ने सच में सिस्टम हिला दिया। दबंग खान ने मनीषा रानी की तारीफ की भी तारीफ की।

एल्विश यादव और मनीषा रानी ने दी जबर्दस्त परफॉर्मेंस

इससे पहले एल्विश यादव और मनीषा रानी ने स्टेज पर जमकर ठुमके लगाए। दोनों ने अभिषेक मल्हान को अपना परफॉर्मेंस डेडिकेट करते हुए स्टेज पर आग लगा दी। मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान ने ‘यूपी बिहार’ गाने पर डांस किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH