NationalTop News

अनंतनाग: शहीद डीएसपी हुमायूं भट सुपुर्द-ए-खाक, LG मनोज सिन्हा व पिता ने दी अंतिम विदाई

अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद डीएसपी हुमायूं भट को बडगाम में नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इससे पहले, श्रीनगर के जिला पुलिस लाइन में उन्हें पूरे सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई।

इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे। उन्होंने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर सम्मान प्रकट किया। इस दौरान पूर्व आईजीपी गुलाम हस्सान भट ने भी अपने शहीद बेटे डीएसपी हुमायूं भट के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उसे श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक पिता होने के नाते वो भले ही अंदर से टूट चुके हों लेकिन एक पुलिस अफसर के तौर पर श्रद्धांजलि देते समय वो काफी शांत और दृढ़ दिखे। इस मंजर ने सबको झकझोर कर रख दिया जब एक पिता ने अपने बेटे के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर परिवार की कुछ महिलाएं रोते बिलखते हुए अपने जवान बेटे के आखिरी दर्शन किए।

इसके बाद वहां से पार्थिव शरीर को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हुमहामा की फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित आवास पर ले जाया गया जहां उसके पार्थिव शरीर पहुंचने पर चीख पुकार का माहौल मच गई। डीजीपी दिलबाग सिंह, एडीजीपी विजय कुमार, डीआईजी सीकेआर सुजीत कुमार शहीद के घर पर मौजूद रहे।

बता दें कि डीएसपी हुमायूं भट का परिवार दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल का रहने वाला है। काफी समय से वह यहीं रह रहे हैं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि करीब एक साल पहले हुमायूं भट की शादी हुई थी और उनका 29 दिन का एक बच्चा भी है। वो 2019 बैच के अधिकारी थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH