Top NewsUttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में एक माह के अंदर हुईं 43,574 गिफ्ट डीड, आम जनमानस को 1807.31 करोड़ रु का मिला लाभ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में घर-घर शांति और सौहार्द का वातावरण बनाने तथा अदालतों से संपत्ति संबंधी पारिवारिक विवादों के बोझ को कम करने के उद्देश्य से योगी सरकार द्वारा चलाई गई विशेष गिफ्ट डीड योजना का लाभ 05 अगस्त, 2023 से 12 सितम्बर 2023 तक 43 हजार 574 लोगों द्वारा उठाया गया। इससे जनता को 1807.31 करोड़ रुपए का लाभ मिला। यह जानकारी प्रदेश के स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने दी।

5 हजार रुपए किया गया स्टाम्प शुल्क

उन्होंने बताया कि अब रक्त सम्बधियों को सम्पति दान करने पर स्टाम्प शुल्क केवल 5 हजार रुपए है। इस योजना से पूर्व गिफ्ट डीड करने में स्टाम्प शुल्क सर्किल रेट के बराबर देना पड़ता था। उन्होंने बताया कि इस योजना के पूर्व रजिस्ट्री कराने की संख्या कम होती थी। इसके अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य में परिवार के सदस्यों पुत्र, पुत्री, पिता, माता, पति, पत्नी, पुत्रवधु, सगा भाई (सगे भाई के मृतक होने की दशा में उसकी पत्नी), सगी बहन, दामाद के मध्य निष्पादित अचल सम्पत्ति के दान विलेख पर प्रभार्य स्टाम्प शुल्क की अधिकतम सीमा 5,000 रुपए निर्धारित किया गया है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH