City NewsUttar Pradesh

यूपी के ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरी, 4 मजदूरों की मौत

नई दिल्ली। यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सभी वहां काम करने वाले मजदूर हैं। उधर हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंची है। इस हादसे में 4 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया हैं।

बताया जा रहा है कि बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी एक मूर्ति के पास आम्रपाली ड्रीम वैली बिल्डर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान अचानक काफी ऊंचाई से लिफ्ट नीचे गिर गई। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं, किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

इस घटना में मरने वालों में वहां काम करने वाले मजदूर शामिल हैं। मारे गए मजदूरों के शव पोस्‍टमॉर्टम के लिए भ‍िजवा दिए गए हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH