RegionalTop News

पश्चिम बंगाल में भी ED का एक्शन, खाद्य मंत्री रथिन घोष के घर समेत 13 जगहों पर छापेमारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 13 जगहों पर छापेमारी की है। ED ने उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रशांत चौधरी के आवास पर भी छापेमारी की। यह छापेमारी टीटागढ़ नगर पालिका में भर्ती में कथित भ्रष्टाचार के मामले में की जा रही है।

मंत्री के घर समेत 13 जगह छापे

जानकारी के मुताबिक, ED की छापेमारी कथित नगरपालिका भर्ती घोटाले में हो रही है। ED की टीम ने बंगाल के खाद्य मंत्री रथिन घोष के घर समेत 13 जगहों पर ये छापेमारी की है। ED मनी लांड्रिंग जांच के तहत यह छापेमारी कर रही है।

अभी तक चल रही तलाशी

एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय बलों की एक बड़ी टीम सुबह करीब 6.10 बजे उत्तर 24 परगना जिले के माइकलनगर में घोष के आवास पर पहुंची। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही, जांचकर्ताओं ने मामले के संबंध में 12 अन्य स्थानों पर तलाशी शुरू की।

हालांकि, यह पता नहीं चला कि तलाशी शुरू होने पर घोष अपने घर पर थे या नहीं। मध्यमग्राम के TMC विधायक रथिन घोष पहले मध्यमग्राम नगर पालिका के पदाधिकारी थे। ED ने आरोप लगाया है कि 2014 से 2018 के बीच राज्य के विभिन्न नागरिक निकायों द्वारा पैसे के बदले लगभग 1,500 लोगों को अवैध रूप से भर्ती किया गया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH