NationalTop News

ISIS मॉड्यूल मामला: अरशद ने की थी आंतकी शाहनवाज की मदद, दिल्ली दंगों में भी था हाथ

नई दिल्ली। ISIS मॉड्यूल मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद मामले में नई जानकारी सामने आई है। पीएचडी छात्र अरशद और दिल्ली दंगों की साजिश मामले में संलिप्तता सामने आई है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कहा कि गिरफ्तार इस्लामिक स्टेट (ISIS) आतंकवादियों ने दिल्ली दंगों की साजिश रची थी। अरशद ने ‘तेरा मेरा रिश्ता क्या है’ और ‘ला इलाहा इल्लल्लाह’ जैसे नारे लगवाए थे।

संदिग्ध आतंकी पर CAA-NRC प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली में हुए दंगों की साजिश में भी अहम भूमिका होने का आरोप है। रिपोर्ट के मुताबिक, अरशद ने प्रोटेस्ट के दौरान तेरा मेरा रिश्ता क्या है, ला इलाहा इल्लल्लाह का नारा दिया था। आरोपी को 2020 के दिल्ली दंगों और शाहीन बाग घटनाक्रम से जोड़ा गया है।

जानकारी के लिए पीएचडी छात्र अरशद ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के मोस्ट वांटेड आतंकवादी शाहनवाज को दिल्ली में रहने के लिए जगह दी थी। जो पुणे पुलिस की हिरासत से भाग गया था। उस पर तीन लाख रुपये का इनाम था।

अरशद से पूछताछ के बाद ही दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल वांछित आरोपी शाहनवाज तक पहुंची। बीती दो अक्टूबर को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने देश में हमले की साजिश रचने के आरोप में तीन लाख रुपये के इनामी आतंकी शाहनवाज को रिजवान और अरशद के साथ गिरफ्तार किया था।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH