International

अफगानिस्तान में भूकंप से भारी तबाही, 2000 लोगों की मौत, हजारों घायल

काबुल। अफगानिस्तान में शनिवार को आये भूकंप में करीब 200 लोगों की मौत हो गई है जबकि हजारों की संख्या में लोग घायल हो गए हैं। अफगानिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। यूएसजीएस ने अफगान में आए भूकंप को लेकर बताया कि, इस आपदा का केंद्र देश के सबसे बड़े शहर हेरात से 40 किलोमीटर नॉर्थ वेस्ट में था।

अफगानिस्तान में आए भूकंप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लोग भूकंप को महसूस कर कैसे घर, दुकान को छोड़ खुले में भाग रहे हैं। हेरात के रहने वाले एक बशीर नाम के शख्स ने बताया कि, भूकंप के समय हम सभी ऑफिस में थे अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। देखते-देखते दीवार पर लगी प्लास्टर गिरने लगी, जिसकी वजह से चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हेरात शहर के 19 लाख आबादी पर असर भयानक भूकंप को लेकर अफगानिस्तान के नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के प्रवक्ता ने कहा कि, गांवों और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। जिनमें काफी लोगों की मारे जाने की खबर है। फिलहाल अभी हमारे पास कुछ ज्यादा जानकारियां नहीं हैं। अफगानिस्तान के सबसे बड़े शहर हेरात को सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। यहां की आबादी करीब 19 लाख है। पिछले साल भी अफगान में जबरदस्त भूकंप आई थी। जिसकी वजह से करीब 1000 लोगों की मौत हो गई थी।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH