Entertainment

जान से मारने की धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई शाहरुख खान की सुरक्षा

मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया है| शाहरुख खान को मिली सिक्योरिटी पर महाराष्ट्र पुलिस का बयान शेयर किया है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने शाह रुख खान को जान से मारने की मिल रही धमकी के बाद एक्टर को Y+ सिक्योरिटी देते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।

इस रिपोर्ट में ये भी बताया कि शाह रुख खान ने लिखित तौर पर राज्य सरकार को ये शिकायत की थी कि ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी भरे कॉल आ रहे हैं।

बता दें कि शाह रुख खान से पहले सलमान खान को भी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से लगातार जान से मारने की मिल रही धमकी के बाद Y+ सिक्योरिटी उपलब्ध करवाई गयी थी।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH