लखनऊ। समाजवादी चिंतक जयप्रकाश नारायण की जंयती पर बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण करना चाहते थे, लेकिन उन्हें वहां जाने से रोकने के लिए एलडीए ने मंगलवार देर शाम गेट पर ताला लगा दिया। इतना ही नहीं गेट को फांदकर कोई बाहर से भीतर न पहुंच सके, इसके लिए लोहे की चादर की दीवार भी लगा दी गई है। इसके बाद भी अखिलेश यादव 8 फीट का गेट फांदकर जेपीएनआईसी के अंदर घुसे और जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दिया। अखिलेश यादव रथ से जेपीएनआईसी पहुंचे थे। भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद। जेपी की जयंती पर राजधानी लखनऊ में श्रद्धांजलि को लेकर संघर्ष शुरू हो गया था।
जेपी नारायण इंटरनेशनल सेंटर के गेट पर सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। इससे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को उन्हें श्रद्धांजलि देने जाना था। लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। बताया जा रहा है कि एलडीए ने गेट पर ताला डाल दिया है। इसके विरोध में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। सेंटर के बाहर सुरक्षा तैनात कर दी गई है।
सपा की ओर से आरोप है कि एलडीए ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को माला पहनाने की अनुमति नहीं दी। समाजवादी पार्टी की ओर से इसकी अनुमति मांगी गई थी। सपा राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने एलडीए को पत्र लिखा था। अखिलेश यादव को जयप्रकाश नारायण की जयंती कार्यक्रम में माल्यार्पण करना था। लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए JPNIC गेट बंद कर दिया गया है।




