Uttar Pradesh

देवरिया कांड: मृतक सत्य प्रकाश दुबे के बेटे ने अखिलेश यादव से मिलने से किया इंकार, सपा पर लगाए गंभीर आरोप

देवरिया। देवरिया कांड में मृतक सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश दुबे ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने से इंकार कर दिया है। बता दें कि अखिलेश यादव आज देवरिया के दौरे पर हैं जहां वो मृतक प्रेम चंद्र यादव और सत्य प्रकाश दुबे के परिजनों से मिलने वाले थे।

देवेश का कहना है कि वह अखिलेश यादव से नहीं मिलना चाहता। देवेश का आरोप है कि समाजवादी पार्टी की ही सरकार में उसकी जमीन का अवैध बैनामा हुआ। उसकी जमीन पर सपा सरकार में ही अवैध कब्जा हुआ और उसके परिवार को इंसाफ नहीं मिला। मृतक सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश दुबे ने कहा कि, हम अखिलेश यादव से मुलाकात नहीं करना चाहते। उनकी ही सरकार में साल 2014 में हमारी जमीन पर कब्जा किया गया। हमारी जमीन का फर्जी बैनामा किया गया। सपा सरकार में ही हमारे चाचा जो दिमागी तौर से कमजोर थे, उन्हें बिना पैसा दिए और बहला-फुसलाकर जमीन का बैनामा करवा लिया गया।

देवेश ने इस दौरान ये भी कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में ही प्रेम चंद्र यादव को राइफल मिली थी। इसी राइफल की नोक पर हमारा घर भी नहीं बनने दिया गया. हमें परेशान किया गया. इसलिए हम अखिलेश यादव से मुलाकात नहीं करेंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH