RegionalTop News

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, आधी रात को IGMC अस्पताल में भर्ती; जानें अब क्या है हालत

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें रात करीब 2.30 बजे अस्पताल लाया गया। शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) में उपचार के लिए उन्हें भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, आधी रात उनकी तबीयत खराब हुई।

सीएम को पेट में हुआ दर्द

पेट में दर्द के कारण मुख्यमंत्री को फौरन अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किया। हालांकि सीएम की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामान्य आई है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है।

डॉक्टरों ने उनकी सभी मेडिकल जांच की है और रिपोर्ट सामान्य हैं। डॉक्टरों का कहना है की उन्हें निगरानी में रखा है और आगे की जांच कर रहे हैं। अभी मुख्यमंत्री अस्पताल में ही भर्ती रहेंगे।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH