National

जिन मनीष सिसोदिया को केजरीवाल भारत रत्न देने की मांग कर रहे थे, उनकी जमानत याचिका 6 बार खारिज हुई है: सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल अपने जिन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भारत रत्न देने की बात कर रहे थे, उनके भारत रत्न के प्रत्याशी सिसोदिया की जमानत याचिका 6 बार खारिज हो चुकी है और सुप्रीम कोर्ट के सोमवार के फैसले के बाद अब केजरीवाल को 338 करोड़ रुपये का जवाब देना चाहिए।

भाजपा सांसद ने आगे कहा कि यह अब केवल आरोप नहीं है, यह अब 338 करोड़ रुपये के मनी ट्रेल का एक मात्रात्मक प्रस्तुतीकरण है। अब अरविंद केजरीवाल की सरकार को अदालत में बताना पड़ेगा कि वह पैसा कहां है?

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता मनीष सिसोदिया को झटका देते हुए जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता की जमानत याचिका खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट को इस मामले को 6 से 8 महीने के अंदर जांच पूरी करने का निर्देश दिया है।

शराब घोटाले में 338 करोड़ रुपये के ट्रांसफर पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है और कहा है कि एजेंसी अभी तक की जांच के आधार पर घोटाले में पैसे का लेन-देन स्थापित करने में कामयाब रही है। पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने शराब नीति अनियमितता मामले में सिसोदिया की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH