Uttar Pradesh

बरेली-नैनीताल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, डंपर से टकराई कार, आठ लोग जिंदा जले

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली-नैनीताल हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मारुति की आर्टिका कार का टायर फट जाने से ये यह हादसा हुआ। कार का टायर फटने से कार दूसरी साइड से आ रहे डंपर से टकरा गई।

दोनों गाड़ियों की टक्कर से काफी तेज धमाका हुआ। टक्कर के बाद कार और डंपर में आग की तेज लपटें थीं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया। हालांकि, कार अंदर से लॉक हो जाने की वजह से गाड़ी के अंदर सभी यात्री फंस गए और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई।

बरेली से बहेड़ी वापस जाते समय यह हदसा हुआ। अर्टिका कार में आठ लोग सवार थे। एसएसपी ने कार सवार सभी की मौत की पुष्टि की। पुलिस टीम ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में एक बच्चे की भी मौत हो गई। मामला भोजीपुरा थाना का है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH