Top NewsUttar Pradesh

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या करने वाले दोनों शूटर्स गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की ह्त्या में शामिल दोनों शूटर्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की स्पेशल टीमों ने शनिवार 9 दिसंबर की देर शाम को चंडीगढ़ में एक शराब ठेके के ऊपर बने कमरे में छिपे दोनों हमलावरों रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को पहले हिरासत में लिया। शुरुआती पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले राहुल और नितिन को फरार कराने में सहयोग करने वाले रामवीर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कई राज्यों में दोनों आरोपी छिपने के बाद चंडीगढ़ पहुंचे थे। सेक्टर 22 चंडीगढ़ से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अब आरोपियों को पुलिस जयपुर लेकर आ रही है। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने मामले की जानकारी दी है।

आपको बता दें कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार दोपहर जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उनके घर के बाहर उन पर फायरिंग की और फरार हो गए थे। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस फायरिंग में अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के समय अजीत गोगामेडी के साथ थे।

पुलिस के मुताबिक, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का घर श्याम नगर जनपथ पर है। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे दो बदमाश उनके घर पहुंचे. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के आते ही बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक, गोगामेड़ी को चार गोलियां लगीं. इसके बाद बदमाश फरार हो गए, लेकिन उन्होंने भागने के लिए एक कार को हाईजैक करने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने कार भगा दी। तभी उन्होंने पीछे से आ रहे एक सवार से स्कूटी छीन ली और भाग निकले। श्याम नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH