National

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश में नए सीएम का ऐलान हो गया है। बीजेपी आलाकमान ने मोहन यादव को ये जिम्मेदारी दी है। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं।

इस अहम फैसले से पहले बीजेपी आलाकमान ने आज भोपाल में पर्यवेक्षकों की एक टीम भेजी थी। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, आशा लाकड़ा और के लक्ष्मण के नाम शामिल हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया था। जिस राज्य में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही थी। वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। मध्य प्रदेश में बीजेपी को 163 सीटों पर जीत हासिल हुई, जबकि कमलनाथ के चेहरे पर लड़ रही कांग्रेस महज 66 सीटों पर सिमट गई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH