Entertainment

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में इलाज जारी

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर श्रेयस तलपड़े को बीते दिन फिल्म की शूटिंग से लौटने के बाद दिल का दौरा पड़ा। उनकी पत्नी आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर गईं, जहां अभी भी डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं। इस बीच एक्टर के फैंस लगातार उनके लिए दिल से दुआ मांग रहे हैं।

‘वेलकम 3′ की शूटिंग से लौटने के बाद गुरुवार को एक्टर श्रेयस तलपड़े को कार्डियक अरेस्ट हुआ। जानकारी के अनुसार, बेचैनी की शिकायत के बाद उनकी पत्नी उन्हें अस्पताल ले गईं, हालांकि, वह रास्ते में ही गिर गए।

सूत्र के मुताबिक उन्होंने दिन भर शूटिंग की, बिल्कुल ठीक थे, और सेट पर सभी के साथ मजाक कर रहे थे। उन्होंने ऐसे सीन भी शूट किए जिनमें थोड़ा एक्शन था। शूटिंग खत्म करने के बाद, वह घर वापस गए और अपनी पत्नी को बताया कि वह अजीब महसूस कर रहे हैं। वह उन्हें अस्पताल ले गईं लेकिन वह रास्ते में ही गिर पड़े।’

श्रेयस तलपड़े को उसके बाद एंजियोप्लास्टी से गुजरना पड़ा, जब डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। श्रेयस अब बेहतर हैं पर अभी तक आईसीयू से बाहर नहीं आए हैं। उन्होंने अक्षय कुमार, अरशद वारसी, परेश रावल, तुषार कपूर, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता, कृष्णा अभिषेक सहित बाकी स्टारकास्ट के साथ बुधवार को फिल्म की शूटिंग शुरू की।

श्रेयस ने नागेश कुकुनूर की ‘इकबाल’ (2005) से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। एक सफल शुरुआत के बाद, श्रेयस को ‘अपना सपना मनी मनी’, ‘ओम शांति ओम’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘गोलमाल 3’, ‘हाउसफुल 2’ और ‘गोलमाल अगेन’ जैसी बड़ी फिल्मों में देखा गया। एक्टर ने सनी देओल और बॉबी देओल की फिल्म ‘पोस्टर बॉएज़’ से डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखा। श्रेयस की उम्र फिलहाल 47 साल है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH