Top NewsUttar Pradesh

रेप केस में दोषी BJP विधायक रामदुलार गोंड को कोर्ट ने सुनाई 25 साल की सजा, 10 लाख का जुर्माना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रेप मामले में दोषी करार दिए गए दुद्धी विधानसभा से बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड को कोर्ट ने 25 साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा उनपर 10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।

दुद्धी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड को रेप के मामले में 12 दिसंबर को कोर्ट ने दोषी करार दिया था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया था. बीजेपी विधायक को दोषी करार दिए जाने के बाद आज उनकी सजा पर फैसला आ गया है उनके खिलाफ पॉस्को और रेप के मामले में साल 2014 से मुकदमा चल रहा है. कोर्ट ने आईपीसी की धारा 376 व 201 के मामले में विधायक को दोषी करार दिया है.

बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड को कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद पीड़िता के भाई ने इसे न्याय की जीत बताया है. उन्होंने कहा कि आरोपी को कम से कम 20 साल की सजा मिलनी चाहिए.

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH