Uttar Pradesh

भाजपा के हटने से ही देश खुशहाली के रास्ते पर जाएगा: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के मिशन 80 के जवाब में नया नारा बुंलद किया है। कन्नौज में पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नया मंत्र दिया है। पत्रकारों से अखिलेश ने कहा कि बीजेपी को सभी 80 सीटों पर हराना , सपा और गठबंधन का लक्ष्य होगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के हटने से ही देश खुशहाली के रास्ते पर जाएगा। इनके (भाजपा) पास नारे तो नए-नए हैं। अब कह रहे हैं कि डेवलप कंट्री का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिनकी कहनी और कथनी में फर्क हो, उसका जनता को आंकलन करना होगा। संसद सुरक्षा में हुई चूक को लेकर उन्होंने कहा कि लोकसभा में जो नवजवान कूदे हैं। सही बात है कि वह पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है जो लगभग 25 हजार करोड़ रुपये में बना है। ऐसे में अगर वहां की सुरक्षा ऐसी है तो मुझे लगता है कि इसमें साजिश और षड़यंत्र है। इसमें दो सवाल खड़े होते हैं कि कहीं इंटरनल सिक्योरिटी के नाम पर डराने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है। वहीं दूसरा सवाल यह खड़ा होता है कि कई प्रतिष्ठित अखबारों ने कहा कि नवजान बहुत दुखी थे, उन्हें रोजगार और नहीं निकली मिल पा रही थी, इसी कारण गूंगी और बहरी सरकार को जगाने के लिए वो लोकसभा में कूद गए।

बता दें कि बीते दिनों संसद की सुरक्षा में चूक का मामला देखने को मिला था। इस दौरान आरोपियों ने गैस भी उड़ाएं। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी ललित झा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले पर गुरुवार को और शुक्रवार को दोनों ही दिन सदन में खूब बहस देखने को मिला। इस बाबत गुरुवार को 14 सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। वहीं शुक्रवार को हुए हंगामें के बाद लोकसभा की कार्यवाही को सोमवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH