Top NewsUttar Pradesh

एक दिन में होगा प्रदेश की कुल आबादी के बराबर पौधरोपण: मुख्यमंत्री योगी

● मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ही उच्च स्तरीय बैठक में वृहद पौधारोपण अभियान-2024 के तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश….

● प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता में लेते हुए विगत साढ़े छह वर्ष में 168.14 करोड़ से अधिक पौधे रोपने का कार्य किया है। स्टेट ऑफ फारेस्ट रिपोर्ट 2015 और 2021 क अनुसार प्रदेश के वनाच्छादन में 1,02,999 एकड़ की वृद्धि हुई है और वृक्षाच्छादन में 93,119 एकड़ की वृद्धि हुई है। इस प्रकार, समवेत प्रयासों से कुल हरित क्षेत्र में 1,96,118 एकड़ की बढ़ोतरी हुई है। यह कार्य वृहद जनसहयोग से ही संभव हो सका है।

● आगामी जुलाई 2024 के पहले सप्ताह में एक बार पुनः वृहद पौधरोपण का अभियान आयोजित होगा। हमारा लक्ष्य हो आगामी सत्र में कुल 35 करोड़ पौधे लगाए जाएं। इसके तहत एक दिन ऐसा नियत करें जब एक दिन में उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या के बराबर पौधे लगाए जाएंगे। यह बड़ा अभियान है, इसकी तैयारी प्रारंभ कर दें। सभी को प्रयास करना होगा। पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ के संदेश से को जन-जन को जोड़ने की आवश्यकता है।

● शहरी कचरे का एक बड़ा भाग हानिकारक प्लास्टिक का है। इसका उपयोग न करने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने के प्रयास किये जायें। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाएं।

● नदियों को पुनर्जीवन देने के हमारे प्रयासों के अच्छे परिणाम मिले हैं। गाजियाबाद की हिंडन नदी के लिए हमें विशेष प्रयास करना होगा। मृत प्राय नदियों के लिए कार्ययोजना तैयार करें। नदियों के कैचमेंट एरिया में पौधरोपण करें।

● कार्बन फाइनेंस के माध्यम से कृषकों की आय में वृद्धि हुई है। अब तक 25,140 किसान इससे लाभान्वित हुए हैं। 6 डालर प्रति कार्बन केड्रिट (प्रत्येक 5वें वर्ष) के अनुसार वर्ष 2024-2026 के मध्य कृषकों को लगभग 202 करोड़ की राशि प्राप्त होगी। इससे अधिकाधिक किसानों को जोड़ा जाए।

● विगत वर्षों में बनाए गए ‘खाद्य वन, बाल वन, नगर वन, अमृत वन, युवा वन और शक्ति वन’ जैसे नियोजित पौधरोपण के प्रयास इस वर्ष भी किए जाने चाहिए। हरीतिमा बढ़ाने में ऐसे वन अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH