City NewsUttar Pradesh

आईआईटी-बीएचयू में हुए गैंगरेप के के तीनों आरोपियों को बीजेपी ने किया पार्टी से निष्काषित

लखनऊ। आईआईटी-बीएचयू में हुए गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हालांकि भाजपा ने ये खुलासा नहीं किया कि गैंगरेप के तीनों आरोपी पार्टी में किस विंग और किस पोस्ट पर काबिज थे? इस मामले के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वाराणसी बीजेपी जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि मामले में निश्चित रूप से इन तीनों का नाम आया है, तो जांच पड़ताल करके पार्टी से तीनों को निष्कासित कर दिया जाएगा। तीनों आरोपियों का संबंध होने पर पल्ला झाड़ने के सवाल पर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा कि पल्ला झाड़ने जैसी की बात नहीं है। तीनों आरोपियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इसके बाद अब पार्टी के निर्देश के अनुसार इनपर कारवाई होगी।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर तंज कसा और कहा कि ये बीजेपी के दिग्गज नेताओं की छत्रछाया में सरेआम पनपते और घूमते भाजपाइयों की वो नई फसल है, जिनकी ‘तथाकथित जीरो टॉलरेंस सरकार’ में दिखावटी तलाश जारी थी, लेकिन पुख्ता सबूतों और जनता के बीच बढ़ते गुस्से के दबाव में बीजेपी सरकार को आखिरकार इन दुष्कर्मियों को गिरफ्तार करना ही पड़ा। ये वही भाजपाई हैं जिन्होंने बीएचयू की एक छात्रा के साथ अभद्रता की सभी सीमाएं तोड़ दी थीं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH