Top NewsUttar Pradesh

उप्र: 2024 चुनाव से पहले बड़ा सियासी गठबंधन, RLD व सपा में इतनी सीटों पर बनी बात

नई दिल्ली। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने सपा के साथ गठबंधन कर लिया है। एक ओर विपक्ष की सभी पार्टियां एकजुट होकर भाजपा को हराने के लिए विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. का गठन किया तो वहीं लगातार सपा मुखिया अखिलेश यादव यूपी में अपनी सियासी पकड़ और मजबूत करने के लिए नए पैंतरे आजमा रहे हैं।

अखिलेश यादव शुक्रवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट की जिसमें वह जयंत चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं। अखिलेश यादव ने एक्स कर लिखा- ‘राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं!'”

वहीं जयंत चौधरी ने एक्स कर कहा- “राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और ख़ुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें!”

सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी रालोद

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयन्त चौधरी की मुलाकात के बाद सीटों पर सहमति बनी है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने सात सीटों पर समझौता होने की पुष्टि की है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH