Top NewsUttar Pradesh

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले आया अखिलेश का बयान, कही ये बात

अयोध्या। राम मंदिर में राललला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि हम उस रामराज्य की उम्मीद करते हैं जिसकी कल्पना भगवान राम ने की थी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान श्री राम की मूर्ति का जो प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है, जो मूर्ति पत्थर की है वह आज प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान का रूप ले लेगी। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने जो रास्ता दिखाया है, उस वजह से वह मर्यादा पुरुषोत्तम कहे गए। जो लोग भगवान राम को मानने वाले हैं रीति-नीति और मर्यादाओं का जो सम्मान करते हैं वो भगवान राम के सबसे करीब होते हैं।

एक अन्य सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम सभी भगवान राम को उसी भाव से देखेंगे जिसमें हम साधना करेंगे। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि भगवान राम ने जिस रामराज्य की कल्पना की थी, जिसमें गरीब दुखी ना रहे, नौजवान खुशहाल रहे और आगे बढ़े और सब खुश रहें हम सब उस रास्ते पर चलेंगे।”

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH