अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो चुकी है। गर्भगृह में मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान पीएम मोदी के साथ गर्भगृह में कई अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने कहा कि आज के आनंद का वर्णन शब्दों में नहीं हो सकता है। उन्होंने पीएम मोदी को तपस्वी की उपाधि दी। उन्होंने कहा कि रामलला के साथ भारत का स्व लौटकर आया है।
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, ‘आज अयोध्या में रामलला के साथ भारत का स्व लौटकर आया है।’ मोहन भागवत ने कहा कि मन में जो भावनाएं हैं उन्हें व्यक्त करना बहुत मुश्किल है। उन्होंने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कठोर तप का जिक्र किया।




