Top NewsUttar Pradesh

विद्यासागर महाराज का ब्रह्मलीन होना समाज के लिए अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैन पंथ के आध्यात्मिक गुरु आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ”जैन पंथ के पूज्य संत, आध्यात्मिक गुरु, आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत एवं संपूर्ण समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। कोटि-कोटि नमन।

बता दें कि जैन समाज में ‘वर्तमान के वर्धमान’ कहे जाने वाले संत आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज ने 3 दिन के उपवास के बाद छत्तीसगढ़ के डोगरपुर में समाधि ली और शनिवार रात उन्होंने अपनी देह त्याग दी। इससे पहले उन्होंने अखंड मौन धारण कर लिया था। उनके ब्रह्मलीन होने का समाचार सुनते ही जैन समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH