City News

भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

लखनऊ। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भारतीय जनता पार्टी के आनुषांगिक संगठन) की एक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई जिसमें अंकुर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष से प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। संगठन के संरक्षक शैलेश भाई शुक्ल जी द्वारा अंकुर सिंह को नियुक्ति पत्र दिया गया।

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक ने अंकुर सिंह के संगठन में हर पड़ाव पर अपने शीर्ष नेतृत्व के साथ शामिल होकर अपना भरपूर योगदान देने की सराहना की और अंकुर सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामना दी। इस अवसर पर अंकुर सिंह ने पहले तो संगठन सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा “मुझे आज ये जिम्मेदारी जो आप सभी की सर्व सम्मति से दी गई है मैं उसका निर्वाहन मैं पूर्ण निष्ठा के साथ करूँगा,हमारे संगठन की विचार धारा के अनुरूप पूरे प्रदेश एवं संपूर्ण भारत मे हमारे श्रमिक ,कर्मचारी और कामगार भाईयों के जीवन को बेहतर आयाम और जीवन शैली मिले।

किसी भी देश को एक विकसित एवं समृद्ध देश बनने में उसके श्रमिक ,कामगार और कर्मचारी वर्ग का सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान रहता है। मैं हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी और हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी से हमेशा से प्रभावित रहा हूँ, आज देश विकास की ओर अग्रसर है ये हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी की ही देन है, हमारा देश आज हर देश से सम्मान पा रहा है ये उनकी ही विचारधारा है। दूसरी तरफ़ माननीय मुख्यमंत्री योगी जी ने उत्तर प्रदेश को जिस तरह से सुरक्षा कवच प्रदान किया है वो सराहनीय है।

हर तरह के वर्ग में सुरक्षा का एहसास है। मैं आज इस बात का भी संकल्प लेता हूं कि होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में जितना भी अथक प्रयास से योगदान कर सकूँगा, वो करूँगा। जय हिंद जय भारत।”

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH