HealthInternational

61 इंच की चेस्ट, 25 के बाइसेप्स, रोज 10 इंसानों जितना खाना खाने वाले बॉडीबिल्डर की हार्ट अटैक से मौत

नई दिल्ली। बेलारूस के मॉन्स्टर बॉडीबिल्डर के नाम से चर्चित इलिया गोलेम की 36 साल की उम्र में मौत हो गई है। इलिया अपने एक्सरसाइज रूटीन और डाइट की वजह इ फेमस थे। वह अक्सर सोशल मीडिया पर एक्सरसाइज की तस्वीरें शेयर करते रहते थे और उनके लाखों की संख्या में फॉलोवर्स थे। बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में इलिया गोलेम से उनको शोहरत मिली हालांकि उनका असली नाम इलिया येफिन्शिक था। इलिया की मौत हार्ट अटैक से हुई है। उनकी पत्नी अन्ना ने बताया है कि 6 सितंबर की सुबह गोलेम की धड़कन रुकने लगी। इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। दो दिन बाद डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

गोलेम अपनी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर थे। वह अपनी 61 इंच की चेस्ट और 25 इंच के बाइसेप्स के लिए मशहूर थे। गोलेम दिन में सात बार खाना खाते थे। वह रोजाना 16,500 कैलोरी लेते थे। जिसमें 108 सुशी के टुकड़े और दो किलोग्राम से अधिक स्टेक (मीट) शामिल थे। गोलेम ‘340 पाउंड के जानवर’ और म्यूटेंट के नाम से मशहूर रहे। उनकी लंबाई 6 फीट 1 इंच थी। उनकी पत्नी एना ने गोलेम के अस्पताल के दिनों को याद किया।

उन्होंने कहा कि मैंने दो दिन तक उसके पास रहकर उम्मीद की कि उसका दिल फिर से धड़कने लगा, लेकिन डॉक्टर की बात सुनकर मैं सन्न रह गई। उन्होंने मुझे भयानक खबर दी कि वह ब्रेन डेड हो चुका है। गोलेम अक्सर बेंच प्रेस एक्सरसाइज के दौरान 600 पाउंड (272 किलो) का वजन उठा सकता था। इसके साथ ही 700 पाउंड का डेडलिफ्ट कर सकता था। खास बात यह है कि उन्होंने प्रोफेशनली किसी भी कॉम्पिटीशन में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर वे काफी चर्चित हस्ती थे। उनके 3 लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स थे।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH