Top NewsUttar Pradesh

नशे की हालत में घर में घुसकर महिला से की अभद्रता, एसपी ने आरोपी सिपाही को किया बर्खास्त

कन्नौज। कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद की एक बड़ी कार्रवाई से पूरे कन्नौज पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि एसपी अमित कुमार आनंद को पीआरबी में तैनात सिपाही उमेश चंद्र की एक शिकायत मिली थी। शिकायत में सिपाही उमेश चंद्र पर आरोप था कि उसने नशे की हालत में एक महिला के साथ के साथ काफी अभद्रता की थी।

मामले की जांच कराए जाने पर आरोप सही साबित हुआ। इस पर कन्नौज एसपी अमित कुमार आनंद ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सिपाही उमेश चंद्र को सस्पेंड न करते हुए सीधे पुलिस सेवा से ही बर्खास्त कर दिया। साथ सिपाही के खिलाफ विधिक कार्यवाही के भी आदेश दिए।

आपको बता दे कि आरोपी सिपाही उमेश चंद्र एक महिला के घर नशे की हालत में घुस गया था। महिला अपने बच्चो के साथ अकेले रहती थी। महिला ने अपनी अस्मत बचाने के लिए शोर मचाया तो आज पास मौजूद पड़ोसियों ने महिला की अस्मत बचाई। इसी बीच भीड़ ने सिपाही को पकड़ लिया।

सिपाही भीड़ से बचकर भागने लगा तो वह गिर कर घायल हो गया। महिला ने आरोपी सिपाही के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। एसपी ने पीड़ित महिला की तहरीर पर जांच कराई तो मामला सही पाया गया। एसपी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी सिपाही उमेश चंद्र को पुलिस नौकरी से बाहर निकालकर विधिक कार्यवाही करने के आदेश दिए।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH