InternationalTop News

मिस्र में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत, 33 घायल, यूनिवर्सिटी की बस से घर लौट रहे थे छात्र

मिस्र। मिस्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। मिस्र के पूर्वोत्तर इलाके में यूनिवर्सिटी के छात्रों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। 33 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि यह घटना ऐन सोखना राजमार्ग पर हुई है।

घर लौट रहे थे छात्र

स्वेज स्थित गलाला विश्वविद्यालय के छात्र इस बस में सवार थे, जो ऐन सोखना राजमार्ग से घर लौट रहे थे। तभी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं किया है। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। तुरंत ही हादसे की जानकारी पुलिस विभाग को दी गई।

हर साल हजारों लोगो की जाती है जान

बता दें कि मिस्र में हर साल हजारों लोगों की जान जानलेवा यातायात दुर्घटनाओं में जाती है। यहां परिवहन सुरक्षा के रिकॉर्ड बहुत ज्यादा खराब है। ज्यादातर दुर्घटनाओं का कारण तेज रफ्तार, खराब सड़कें और यातायात नियमों का पालन न करना है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH