NationalTop News

दिल्ली पुलिस ने जब्त किये 1300 किलोग्राम से अधिक अवैध पटाखे, 3 कारोबारियों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों से 1300 किलोग्राम से अधिक अवैध पटाखे जब्त करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान मनोज कुमार, संजय अत्री और विपन कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मनोज कुमार प्रतिबंधित पटाखे बेचने का कारोबार करता था और अटारी पटाखों की सप्लाई करता था।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) सतीश कुमार ने कहा कि दोनों गोदामों से कुल 1,323 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए गए। दोनों गोदामों के मालिक और पटाखे सप्लाई करने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को बाहरी दिल्ली के बापरोला गांव में छापेमारी की और अवैध पटाखे जब्त किये। पुलिस के मुताबिक सबसे पहले मनोज कुमार और ड्राइवर संजय अत्री को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे प्रेम नगर और किराड़ी इलाके में पटाखे सप्लाई करते थे। डीसीपी ने कहा, ”दोनों ने एक और गोदाम के बारे में बताया जहां से विपिन को गिरफ्तार किया गया था। हमने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH