लखनऊ। बसपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद उमाकांत यादव गुरुवार को अपने बेटे दिनेशकांत यादव के साथ राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी मुखिया चौधरी अजित सिंह के समक्ष नई दिल्ली में ग्रहण की गई सदस्यता के साथ ही चौधरी ने उन्हें पार्टी महासचिव पद के लिए मनोनीत किया है।
उमाकांत मछलीशहर से सांसद तथा खुटहन से तीन बार विधायक रहे हैं।
यादव ने दिल्ली में पार्टी प्रमुख अजित सिंह और महासचिव जयंत चौधरी से मुलाकात की और स्वयं तथा अपने पुत्र दिनेशकांत यादव के साथ पार्टी रालोद सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल दुबे ने बताया कि रालोद अध्यक्ष ने यादव को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है।