Top NewsUttar Pradesh

हाथरस में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू कंटेनर ने टाटा मैजिक में मारी टक्कर, 7 की मौत

हाथरस। यूपी के हाथरस जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बेकाबू कंटेनर ने सवारियों से भरी टाटा मैजिक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि टाटा मैजिक में सवार सभी लोग हाथरस के गांव कुमराई से एटा के गांव नगला इमलिया जा रहे थे।

बता दें कि चंदपा थाना क्षेत्र के कुम्हरई गांव निवासी करीब 20 लोग और उनके रिश्तेदार मैजिक में सवार होकर मंगलवार दोपहर एटा के नगला इमलिया गांव निवासी 60 वर्षीय कैंसर पीड़ित बुजुर्ग को देखने के लिए जा रहे थे, तभी हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर बरेली-मथुरा मार्ग के पास जैतपुर गांव में कंटेनर ने मैजिक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक कई पलटते हुए खड्डे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पास के ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़े और मैजिक में से घायलों को बाहर निकाला। मौके पर ही 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक महिला ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिले के अन्य अधिकारी हादसे के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH