Top NewsUttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा में जनसभा को किया संबोधित, सपा पर जमकर साधा निशाना

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय मिल्कीपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आपका उत्साह देखकर मुझे महाकुंभ की झलक दिख रही है। हाल ही में हमारी पूरी कैबिनेट ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर पुण्य के भागी हुए। बिना किसी बाधा के हमारे उत्तर प्रदेश ने 144 साल बाद ये शुभ अवसर आया और महाकुंभ में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत का अवसर मिला है। पिछले 10 दिनों में 10 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में डुबकी लगाई है। इस तरह से 45 करोड़ की आबादी महाकुंभ में आने की संभावना है। इतनी आबादी दुनिया में सिर्फ दो देशों के पास है और उसमें भारत और चीन हैं।

उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश वाले सौभाग्यशाली हैं। आज बिना भेदभाव के पूरा भारत संगम में डुबकी लगा रहा है। संगम का एक ही संदेश, एकता से ही अखंड रहेगा ये देश। एकता के मार्ग में सबसे बड़ी चुनौती है जातिवाद और परिवारवाद। आज उसी परिवारवाद पर प्रहार करने के लिए मैं आपके पास आया हूं। आपके विकास में बाधा है ये परिवारवाद और जातिवादी की राजनीति। आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ है जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति। ये वही लोग कर रहे हैं जिन्होंने सिर्फ अपने परिवार की चिंता की।

याद करिए अयोध्या से ही अम्बेडकरनगर बना था। उस समय डॉ राम मनोहर लोहिया यहां पैदा हुए थे। उन्होंने समाजवाद के लिए कहा था कि जो संपत्ति के चक्कर में पड़े वो समाजवादी नहीं है। आज के समाजवादी संपत्ति के चक्कर में ही पड़े हुए हैं। जो भी प्लॉट खाली दिख जाए उसमें इनके झंडे लग जाते थे। सपा के अध्यक्ष रोज महाकुंभ के बारे में रोज दुष्प्रचार कर रहे हैं और भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं। समाजवादी पार्टी के हाथ कारसेवकों के खून से सने हुए हैं। ये वही समाजवादी पार्टी है। अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करती है, महाकुंभ का विरोध करती है। जब हमने अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मिकी के नाम पर रखा तो सपा ने उसका भी विरोध किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH