NationalTop News

दिल्ली विधानसभा चुनाव : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा का संकल्प पत्र पार्ट – 3 किया जारी

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए सिर्फ 10 दिन बचे हैं। राजनीतिक दलों ने अपना चुनाव अभियान और तेज कर दिया है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा का संकल्प पत्र पार्ट 3 जारी किया और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने अरविंद केजरीवाल से पूछा कि वे यमुना में कब डुबकी लगाएंगे?

पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। इसके बाद अमित शाह ने कहा कि मैं आप सबके सामने आज दिल्ली 2025 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का अंतिम हिस्सा जारी करने के लिए उपस्थित हुआ हूं। जैसे कि भाजपा की परंपरा है, हम चुनाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं, चुनाव को जनसंपर्क का माध्यम भी मानते हैं। चुनावों के माध्यम से बनने वाली सरकारों के नीति निर्धारण को निश्चित करने के लिए हम जनता के बीच जाकर चुनाव में भाजपा से उनकी क्या अपेक्षा है, ये जानकारी भी एकत्र करते हैं।

भाजपा का दिल्ली वालों से वादा

दिल्ली में भ्रष्टाचार विहीन सरकार देने का वादा।

1700 से अधिक अवैध कालोनी के लोगो को मालिक आ हक देंगे।

1300 दुकानें दिल्ली में सील है इन्हें न्यायिक प्राधिकरण बनाकर फिर से खोलेंगे करेंगे।

पाकिस्तानी शरणार्थियों को लीज पर दी गयी जगह को मालिकाना हक दिया जाएगा।

साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर यमुना को स्वच्छ तीन साल में किया जाएगा।

दिल्ली के युवाओं को 50 हज़ार नौकरियां और 20 हज़ार के रोज़गार देंगे।

13000 बसों को ई बस में कन्वरंट करेंगे और सरकार बनते ही यमुना को साबरमती रिवर फ़्रंट के तर्ज पर साफ़ करेंगे और 3 साल बाद

केजरीवाल को भी आमंत्रण देता हूं कि वह भी परिवार के साथ उसमें डुबकी लगायेंगे

पांच साल में दिल्ली की समस्याओं को अंत करने की ओर ले जाएंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH