Regional

सेंट जूड्स केजी एंड प्राइमरी जूनियर हाई स्कूल में हुआ नि:शुल्क दंत जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

लखनऊ| किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के बाल एवं निवारक दंत चिकित्सा विभाग द्वारा सेंट जूड्स केजी एंड प्राइमरी जूनियर हाई स्कूल, चौक में नि:शुल्क दंत जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 352 स्कूली बच्चों की मौखिक जांच की गई।

इस शिविर का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह ने किया। उनके साथ डॉ. अश्मीत कौर, डॉ. भावना, डॉ. मयूरी, डॉ. पवित्रा, डॉ. शाहिना, डॉ. ऋतम्भरा, श्री पुष्प राज, श्री सुनील मिश्रा तथा श्री गौतम शामिल रहे।

शिविर में बच्चों को सही ब्रश करने की विधि, दांतों की देखभाल, और निवारक दंत चिकित्सा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कुछ बच्चों को आवश्यकतानुसार फॉलो-अप इलाज हेतु रेफरल स्लिप्स भी दी गईं।

विद्यालय प्रशासन ने इस पहल के लिए केजीएमयू की टीम का आभार जताया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करते हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH