NationalTop News

ओडिशा में गिरी आकाशीय बिजली, 9 लोगों की मौत

ओडिशा। ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से लगभग 9 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि छह महिलाओं सहित कम से कम 9 लोग मारे गए और कुछ अन्य लोग राज्य में गरज के बीच बिजली गिरने से अलग -अलग घटनाओं में घायल हो गए। कोरापुत जिले में 3 लोगों की मृत्यु हो गई, जजपुर और गंजम में 2-2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं धेंकनल और गजापति जिले में 1-1 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन महिलाओं ने अपनी जान गंवा दी। वहीं एक बुजुर्ग लक्ष्मीपुर में बिजली गिरने की वजह से घायल हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, बिजली गिरने से जिन लोगों की मौत हुई है। वे सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। जब बिजली गिरी उस दौरान वे खेतों में काम कर रहे थे और अस्थायी झोपड़ी में आश्रय लिए हुए थे, क्योंकि बारिश हो रही थी और तेज हवाएं चल रही थीं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिरी और मौके पर ही तीनों महिलाओं की मौत हो गई। मृतक की पहचान ब्रुधि मंडिंगा (60), उनकी पोती कासा मंडिंगा (18), और कुम्बरगुदा गांव के अंबिका काशी (35) के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि ब्रुधि और कासा मंडिंगा पारिदिगुदा के निवासी थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH