NationalTop News

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के 23 मामले आए सामने, अस्पतालों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। अलग-अलग राज्यों से कोरोना के मरीजों की जानकारी सामने आ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के 23 मामले सामने आए हैं। संक्रमण के मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को बिस्तरों, ऑक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन की उपलब्धता के लिए तैयार रहने को लेकर गाइडलाइन जारी की है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि गुरुवार तक कोविड-19 के 23 मामले सामने आए हैं। सरकार मरीजों के दिल्ली के निवासी होने या उनके शहर से बाहर की यात्रा करने को लेकर जानकारी जुटा रही है। पंकज सिंह ने एक बयान में कहा, ‘दिल्ली सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमने राजधानी दिल्ली के सभी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों, चिकित्सकों और उनकी टीमों के साथ पहले ही समन्वय कर लिया है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने तैयारियों के संदर्भ में अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं को अलर्ट पर रखने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि त्वरित प्रतिक्रिया और देखभाल सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन जुटाए जा रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH