NationalTop News

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से की मुलाकात, कहा – मुझे दक्षिणा में Pok चाहिए

भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने हाल ही में चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य से चित्रकूट में उनके आश्रम में मुलाकात की थी। सेना प्रमुख ने आश्रम आश्रम का दौरा किया था और सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय में सिम्युलेटर मशीन का उद्घाटन किया था। सेना प्रमुख की यात्रा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने उन्हें दीक्षा दी थी। अब रामभद्राचार्य ने खुलासा किया है कि उन्होंने दीक्षा बदले में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से क्या मांगा है। रामभद्राचार्य ने गुरुवार को खुलासा किया है कि उन्होंने सेना प्रमुख से दक्षिणा में पाक अधिकृत कश्मीर यानी Pok की मांग की है।

सेना प्रमुख की यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बड़ी बात कही है। उन्होंन बताया- “मैंने उन्हें राम मंत्र के साथ वही दीक्षा दी जो भगवान हनुमान ने मां सीता से प्राप्त की थी और फिर लंका पर विजय प्राप्त की थी। मैंने उनसे दक्षिणा मांगी है, कि मुझे पीओके वापस चाहिए।”

सद्गुरु सेवा केंद्र के एक सदस्य ने जानकारी दी है कि सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और सद्गुरु ने उनके केंद्र का दौरा किया है। उन्होंने बताया कि जगदगुरु और सेना प्रमुख ने चिकित्सा प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल होने वाली एक सिम्युलेटर मशीन देखी। पूरे भारत में, ऐसी केवल चार से पांच मशीनें हैं और मध्य प्रदेश में यह पहली मशीन है। उन्होंने मशीन का उद्घाटन किया।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH