NationalTop News

पीएम मोदी आज बिहार और यूपी के दौरे पर, दोनों राज्यों को देंगे कई बड़े तोहफे

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और उत्तर प्रदेश को 90 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने गुरुवार को पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया थी और शहर के बाहरी इलाके में स्थित बिहटा एयरपोर्ट पर एक नए असैन्य परिसर की आधारशिला रखी थी।

बीजेपी दफ्तर में PM मोदी की बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चली करीब डेढ़ घंटे की बैठक में पीएम ने चुनाव में जीत का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री दूसरी बार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आए थे, इससे पहले 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान आए थे। इस बैठक में 180 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर में पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार वालों से मिलेंगे। वह कानपुर पहुंचते ही एयरपोर्ट पर सबसे पहले शुभम के परिवार से मिलेंगे। पीएम मोदी शुभम की पत्नी और माता-पिता से मुलाकात करेंगे।

कानपुर में पीएम 441 करोड़ रुपये की सड़क और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। गौरिया पाली मार्ग का चौड़ीकरण (113 करोड़ रुपये)। नर्वल-डिफेंस मोड़ मार्ग का चौड़ीकरण (187.37 करोड़ रुपये)। बिनगंवा में 40 एमएलडी टर्सरी ट्रीटमेंट प्लांट (296.33 करोड़ रुपये)।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH