RegionalTop News

“छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल और माता कौशल्या की जन्मभूमि है” – सीएम विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय परिषद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का नागरिक अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर उन्होंने एबीवीपी को दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन बताया. एबीवीपी ने रायपुर में आयोजित अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, “छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल और माता कौशल्या की जन्मभूमि है. मैं यहां देश भर से आए एबीवीपी के सभी पदाधिकारियों का स्वागत करता हूं.” विष्णु देव साय ने कहा, “एबीवीपी उर्जावान युवाओं से भरा संगठन है. यह संगठन हमेशा देश के लिए खड़ा रहता है.

इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज रायपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक के अंतर्गत आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में सम्मिलित हुआ. विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अनेक बार राष्ट्र सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी का यह अधिवेशन, विद्यार्थी परिषद की ध्येय यात्रा को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा.

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH