Top NewsUttar Pradesh

पति ने खुद पत्नी को प्रेमी को सौंपा, थाने में दिया दोनों को खुश रहने का आशीर्वाद

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा तो दोनों को पुलिस थाने ले गया और पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। पति ने पत्नी के साथ बच्चों को भी उसके प्रेमी को सौंप दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है नहीं पुलिस इस मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ में रहने वाला एक व्यक्ति काफी समय से अपनी पत्नी के व्यवहार में बदलाव महसूस कर रहा था। पत्नी का प्रेम-प्रसंग उसके ही पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ चल रहा था। कई बार समझाने के बावजूद जब बात नहीं बनी, तो पति ने मौका मिलते ही पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पति अपनी पत्नी, बच्चों और पत्नी के प्रेमी को लेकर थाने पहुंचा। जहां उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और एक चौंकाने वाला फैसला सुनाया।

पति ने पुलिस को लिखित रूप में सूचना दी कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को प्रेमी को सौंप रहा है और दोनों को साथ रहने की अनुमति दे रहा है। इसके बाद पति ने न सिर्फ पत्नी को प्रेमी के साथ रहने का निर्णय लिया, बल्कि थाने में खुले तौर पर दोनों को साथ रहने का “आशीर्वाद” भी दिया। यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस फैसले को लेकर अलग-अलग राय रख रहे हैं, कुछ इसे पति की समझदारी बता रहे हैं, तो कुछ पारिवारिक मूल्यों के गिरते स्तर की निशानी कह रहे हैं।

वहीं पूरे मामले में जानकारी देते हुए बुलंदशहर के एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में उक्त प्रकरण में पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई थी। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH