Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया कमेटी के चेयरमैन बने डॉ. रोहित सक्सेना

लखनऊ। खेलों की राजनीति और राजनीति के खेलों मे पारंगत, मीडिया मे दो दशक से ज़्यादा का सफर करने वाले डॉ. रोहित सक्सेना जो की कानपुर से उठ कर देश की मीडिया मे CEO एवं Group CEO तक का हासिल कर चुके हैँ, राजनीति में अब भाजपा का चेहरा हैं UPCA (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) ने उनको अपने मीडिया कमेटी के चेयरमैन का दायित्व सौंपा हैं l

आपको बताते चले डॉ. सक्सेना खुद एक राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और देश के कई खेल संघो मे बतौर चेयरमैन एवं अध्यक्ष अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं l औद्योगिक घरानो मे अच्छी पैठ रखने वाले डॉ. सक्सेना को UPCA ने बड़ा दायित्व सौप कर एक बड़ा दांव चला हैं, इससे माना जा रहा हैं देश के औद्योगिक घरानो का समर्थन अब UPCA के साथ होते दिखेगा।

डॉ. सक्सेना से जब इस विषय पर बात की गयी तो उनका सीधा कहना था, खेल संघ को प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी बनाने वालो ने UPCA को भी सौदेबाज़ी का अड्डा बना दिया, अब खेल सिर्फ खिलाड़ियों के लिए होगा, उत्तर प्रदेश जनबल और धनबल दोनों मायनो मे देश का सबसे बड़ा राज्य है परन्तु सौदागरो के चक्कर मे प्रदेश के खिलाड़ियों का नुकसान हुआ, मेरा सबसे पहला काम देश के लिए उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को तैयार करना है, एक लाइन मे कहूं तो “खेलेगा यूपी, देखेगी दुनिया”.. के सिद्धांत पर काम करना है l

डॉ. सक्सेना ने बताया की UPCA ने लोढ़ा कमेटी की सारी सिफारिशें माने जाने के प्रावधान के साथ स्पोर्ट्स कोड की सारी अर्हताएं पूर्ण रूप से लागू कर, लोगो भी पेटेंट कराया है ताकि जिससे ना तो भविष्य मे खिलाड़ियों को कोई दिक्क़त आये ना ही प्राइवेट लिमिटड कम्पनी चलाने वाले हमारे लोगो या UP का नाम इस्तेमाल कर सके, क्योंकि भारत संघ के राज्यों के नाम का इस्तेमाल कोई प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी नहीं कर सकती, इस मामले मे पहले से न्यायालय मे वाद दाखिल किया जा चूका हैl

उत्तर प्रदेश मे खास कर भाजपा मे डॉ. सक्सेना की इस उपलब्धि की चर्चा है। सभी इस उपलब्धि पर उनको शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दे रहे हैँ। डॉ. सक्सेना ने UPCA एवं माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी को अश्वस्त किया की अब यूपी तैयार है l

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH